सेंट थॉमस स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
खण्डवा 16 जनवरी, 2021 - सेंट थॉमस विद्यालय खंडवा में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को जागरूकता हेतु मानसिक रोग के लक्षणों के बारे में बताया गया। मनोरोग विशेषज्ञ श्री संजय इंगल ने बताया कि मानसिक रोगों के लक्षणों में तनाव, उदासी, घबराहट, चिंता, मायूसी, क्रोधित, बहकी बहकी बातें करना, अकेले में आवाज सुनना, नकारात्मक व आत्महत्या के विचार, याददाश्त, एकाग्रता में कमी, शराब, सिगरेट, तंबाकू, गुटका, नींद का कम या ज्यादा होना, सर दर्द, माइग्रेन, सीमा से अधिक उत्तेजना एवं चंचलता, अपने आप में खोए रहना, अकेले में आवाज सुनाई देना, शक करना, अकेले में बड़बड़ाना, हंसना, बातें करना आदि शामिल है। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य फादर सजी वीके एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment