AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 16 January 2021

कोरोना का टीका लगवाकर बहुत खुश हैं शिवांगी

 खुशियों की दास्ताँ

कोरोना का टीका लगवाकर बहुत खुश हैं शिवांगी 

खण्डवा 16 जनवरी, 2021 - कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण महाअभियान शनिवार को प्रारंभ हो गया। पहले ही दिन अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाये गये। इसी दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. शिवांगी राजपाली ने भी खुशी खुशी कोरोना वैक्सीन लगवाई। उन्होंने इस दौरान कहा कि पिछले 8-9 महीने से सभी लोग कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। आज का दिन एतिहासिक दिन है, जब देश में निर्मित कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो गया। डॉ. शिवांगी ने कहा कि पहले ही दिन कोरोना वैक्सीन लगवाकर वे गौरवान्वित महसूस कर रही है और टीका लगवाकर वह बहुत खुश है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोरोना वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है। अतः सभी लोग कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवायें।   

No comments:

Post a Comment