महिला सम्मान अभियान के तहत चित्रकला, निबंध व कविता लेखन प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि 19 जनवरी
खण्डवा 18 जनवरी, 2021 - महिला सम्मान अभियान क्रिऐटिव चैलेंज के तहत ‘‘नारी की आजादी सम्मान और सुरक्षा‘‘ विषय पर चित्रकला, निबंध लेखन व कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 2 वर्गो में आयोजित होगी। पहले वर्ग में कक्षा 6 से 12 तक तथा दूसरे वर्ग में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 19 जनवरी तक वॉटसअप नम्बर 89891-85638 , 94066-64512 पर अपना नाम, उम्र व मोबाइल नम्बर भेजकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। प्रतियोगिता आयोजन, स्थान व समय की सूचना पृथक से दी जायेगी।
No comments:
Post a Comment