मुख्यमंत्री श्री चौहान 19 जनवरी को करेंगे अनुग्रह सहायता राशि का वितरण
खण्डवा 18 जनवरी, 2021 - मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम 19 जनवरी को भोपाल में अपरान्ह 3 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान योजना अंतर्गत प्रदेश के 10285 हितग्राहियों को 224.08 करोड़ रूपये की राशि का सीधे बैंक खाते में ऑनलाइन जमा करायेंगे। उल्लेखनीय है कि संबल योजना में अन्त्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये, स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये तथा आंशिक अपंगता पर 1 लाख रूपये दिये जाने का प्रावधान है।
No comments:
Post a Comment