AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 18 January 2021

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने खण्डवा शहर के विकास कार्यो का अवलोकन किया

 कलेक्टर श्री द्विवेदी ने खण्डवा शहर के विकास कार्यो का अवलोकन किया



खण्डवा 18 जनवरी, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने सोमवार को खण्डवा शहर का भ्रमण कर नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस के पास स्थित संस्कृति विभाग के रवीन्द्र भवन ऑडिटोरियम व ओपन थियेटर का कार्य देखा और गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में नगर निगम आयुक्त से जानकारी ली। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पहुंचकर कचरा पृथक्करण इकाई की प्रक्रिया देखीं। उन्होंने नालों की साफ सफाई के लिए निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने बताया कि नाले के पानी की सफाई के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शीघ्र ही स्थापित हो जायेंगे। इस दौरान उपायुक्त श्री दिनेश मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पहुंचकर गीला कचरा व सूखा कचरा पृथक्करण की प्रक्रिया देखीं। इस दौरान गीले कचरे से खाद तैयार करने की इकाई का अवलोकन भी उन्होंने किया। नगर निगम आयुक्त श्री भट्ट ने इस दौरान बताया कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों से आने वाले फल, सब्जी के छिलकों व मंदिरों से निकलने वाले फूलों से भी जैविक खाद तैयार करने की इकाई स्थापित की गई है। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने नई कृषि उपज मण्डी के पास निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचकर वहां के निर्माण कार्य का जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त श्री भट्ट ने उन्हें बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। विद्युतीकरण व पेयजल व्यवस्था का कार्य अभी किया जाना है। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने ट्रांसपोर्ट नगर का शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment