तहसीलदारों के प्रभार में परिवर्तन
खण्डवा 12 जनवरी, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने जिले में पदस्थ तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के प्रभार में परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार श्रीमती स्वाति मिश्रा को तहसीलदार पंधाना, नितिन चौहान नायब तहसीलदार को हरसूद, अंकित मौर्य नायब तहसीलदार को खालवा, भूपेन्द्र भिड़े नायब तहसीलदार को खण्डवा तहसील तथा कविता सोलंकी नायब तहसीलदार को खण्डवा तहसील में पदस्थ किया गया है।
No comments:
Post a Comment