जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
खण्डवा 12 जनवरी, 2021 - शासन के निर्देश अनुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशर, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, एसडीएम खण्डवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। जनसुनवाई में कुल 66 आवेदकों ने उपस्थित अधिकारियों को अपने आवेदन दिए। प्राप्त आवेदनों में तहसीलदार खण्डवा से संबंधित 13, तहसीलदार पंधाना से संबंधित 5, तहसीलदार पुनासा से संबंधित 4 व छैगांवमाखन तहसीलदार से संबंधित 2 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा आयुक्त नगर निगम से संबंधित 15, पुलिस से संबंधित कुल 4 आवेदन, जनपद खण्डवा से संबंधित कुल 3 आवेदन प्राप्त हुए। आदिम जाति कल्याण विभाग, नजूल तथा जिला शिक्षा अधिकारी से संबंधित 2-2 आवेदन प्राप्त हुए। श्रम विभाग, जनपद पुनासा, एसडीएम खण्डवा, जनपद पंधाना, परिवहन, प्रधानमंत्री सड़क, एन.व्ही.डी.ए. व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संबंधित 1-1 आवेदन प्राप्त हुए। जिन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण संभव नही था ऐसे आवेदकों को आवेदन के निराकरण की समय सीमा बता दी गई है तथा समय सीमा में आवेदनों का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment