AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 12 January 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान 1 फरवरी को कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में करेंगे समीक्षा

 मुख्यमंत्री श्री चौहान 1 फरवरी को कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में करेंगे समीक्षा

खण्डवा 12 जनवरी, 2021 - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 1 फरवरी को प्रातः 11 बजे से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स व कमिश्नर्स कान्फ्रेंस में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान मिलावट से मुक्ति अभियान के क्रियान्वयन, वनाधिकार पट्टों के वितरण, धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन की समीक्षा एवं आगामी गेहूं उपार्जन अग्रिम तैयारियों के विषय में चर्चा करेंगे। इसके अलावा नवीन गौण खनिज नियमों के क्रियान्वयन एवं खनिज पट्टों की स्वीकृति के संबंध में, जल जीवन मिशन एवं अटल भूजल योजना, कानून व्यवस्था माफिया के विरूद्ध कार्यवाही तथा महिलाओं, बेटियों एवं कमजोर वर्गो के विरूद्ध अपराधों के संबंध में चर्चा करेंगे। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने इन योजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस दौरान अद्यतन जानकारी के साथ वीडियो कान्फ्रंेसिंग कक्ष में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। 

No comments:

Post a Comment