AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 10 January 2021

कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 6 लोगों को रविवार को डिस्चार्ज किया

 कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 6 लोगों को रविवार को डिस्चार्ज किया 

खण्डवा 10 जनवरी, 2021 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 6 मरीजों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब तक कुल 2184 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। डॉ. शर्मा ने बताया कि शनिवार को कुल 269 मरीजों के सेम्पल लिए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 64509 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 60709 की रिपोर्ट निगेटिव तथा कुल 2270 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के कुल 23 एक्टिव केस है, जिसमें से हॉस्पिटल आइसोलेशन में 6 मरीज भर्ती है तथा अन्य होम आइसोलेशन में भर्ती है।

No comments:

Post a Comment