नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री डंग 11 जनवरी को अधिकारियों की बैठक लेंगे
एनएचडीसी गेस्ट हाउस में मीडिया प्रतिनिधियों से भी करेंगे चर्चा
खण्डवा 10 जनवरी, 2021 - प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग 11 जनवरी को सौलर फ्लोटिंग परियोजना के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री श्री डंग 11 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे ओंकारेश्वर जलाशय में 500 मेगावॉट क्षमता के प्रस्तावित सौलर पावर प्लांट के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद प्रातः 11ः30 बजे मंत्री श्री डंग एनएचडीसी गेस्ट हाउस में सौलर फ्लोटिंग परियोजना के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के साथ साथ नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, वन विभाग, मछली पालन, पावर ग्रिड कारर्पोरेशन, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी तथा राजस्व विभाग के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12ः45 बजे नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री श्री डंग एनएचडीसी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करेंगे तथा दोपहर 2 बजे ओंकारेश्वर से सनावद होते हुए भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments:
Post a Comment