AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 10 January 2021

11 जनवरी से दस्तक अभियान प्रारंभ होगा

11 जनवरी से दस्तक अभियान प्रारंभ होगा
अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों के घर देंगे दस्तक

खण्डवा 10 जनवरी, 2021 - दस्तक अभियान जिले में 11 जनवरी से प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 11 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक जारी रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस अभियान में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर आषा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेगें, साथ ही परिवार को जागरूक करेंगे। अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय रूप से पहचान की जायेगी तथा छः माह से पांच वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग व उपचार की व्यवस्था की जायेगी एवं नौ माह से पांच वर्ष के समस्त बच्चों का विटामिन ‘‘ए‘‘ का घोल पिलाया जायेगा। पांच वर्ष तक के बच्चों में बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान कर रेफरल करने तथा पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चें में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. के उपयोग संबंधी जानकारी दी जायेगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता गृहभेंट भी करेंगे तथा इस दौरान ओ.आर.एस. पैकेट वितरित करेंगे।

No comments:

Post a Comment