20 जनवरी को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा
खण्डवा 18 जनवरी, 2021 - तकनीकी शिक्षा कौशल विकास व रोजगार विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में 20 जनवरी को जिला स्तरीय रोजगार मेले आयोजित किए जायेंगे। इस आयोजन के लिए प्राचार्य आईटीआई खण्डवा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्राचार्य को रोजगार मेला आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए है। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिलोटे ने बताया कि यह रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से शासकीय आईटीआई परिसर में आयोजित होगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा बेरोजगारों का इन्टरव्यू लेकर रोजगार देने के लिए चयनित किया जायेगा। उन्होंने बेरोजगार युवा युवतियों से अपील की है कि वे अपने मूल दस्तावेजों के साथ साथ उनकी छायाप्रति भी साथ लेकर रोजगार मेले में उपस्थित हो। चयनित युवाओं को उसी दिन ऑफर लेटर व नियुक्ति पत्र दिए जायेंगे।
No comments:
Post a Comment