AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 18 January 2021

कार्यालयों में विभागीय योजनाओं की जानकारी देने वाले फ्लेक्स लगवायें

 कार्यालयों में विभागीय योजनाओं की जानकारी देने वाले फ्लेक्स लगवायें
कलेक्टर श्री द्विवेदी ने अधिकारियों को दिए निर्देश


खण्डवा 18 जनवरी, 2021 - सभी शासकीय कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा आवश्यकता हो तो पुताई भी करवायें। कार्यालय के प्रमुख स्थानों, बाउन्ड्रीवाल व खाली पड़ी दीवारों पर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने वाले फ्लेक्स तैयार कर लगवायें, ताकि कार्यालय में आने वाले आवेदकों को योजनाओं की जानकारी हो सके। यह निर्देश कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को बस स्टेण्ड व अन्य सामुदायिक भवनों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल परिसर में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे, सहायक कलेक्टर श्री श्रेयांश कुमट, नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट सहित जिले के एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड वैक्सीनेशन की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा यह देखें कि जिन लोगों को वैक्सीनेशन के लिए एसएमएस भेजे गए है वे टीका लगवाने आ रहे है कि नही। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची दिलवाने के निर्देश दिए, ताकि वे रियायती मूल्य पर खाद्यान्न प्राप्त कर सके। उन्होंने उप संचालक सामाजिक न्याय को निर्देश दिए कि विकलांग पेंशन व निराश्रित पेंशन के हितग्राहियों को पात्रता अनुसार पेंशन दिलवायें। उन्होंने अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी को निर्देश दिए कि खराब ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही निर्धारित समय सीमा में ही हो जाये यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराकर उन्हें गोल्डन कार्ड उपलब्ध करायें, ताकि वे निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ ले सके।


No comments:

Post a Comment