AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 7 January 2021

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री डंग 10 जनवरी को ओंकारेश्वर आयेंगे

 नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री डंग 10 जनवरी को ओंकारेश्वर आयेंगे

11 जनवरी को सौलर फ्लोटिंग परियोजना की तैयारियों की करेंगे समीक्षा 

खण्डवा 7 जनवरी, 2021 - प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग 10 जनवरी को ओंकारेश्वर आयेंगे तथा रात्रि विश्राम कर 11 जनवरी को सौलर फ्लोटिंग परियोजना के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री श्री डंग 10 जनवरी को सायं 5 बजे सुवासरा जिला मन्दसौर से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे ओंकारेश्वर आकर रात्रि विश्राम करेंगे तथा अगले दिन 11 जनवरी को एनएचडीसी गेस्ट हाउस में सौलर फ्लोटिंग परियोजना के संबंध में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, वन विभाग, मछली पालन, पावर ग्रिड कारर्पोरेशन, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। दोपहर 12ः45 बजे नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री श्री डंग एनएचडीसी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करेंगे तथा दोपहर 2 बजे ओंकारेश्वर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। 

No comments:

Post a Comment