मुख्यमंत्री श्री चौहान का 22 जनवरी को खण्डवा दौरा प्रस्तावित
खण्डवा 7 जनवरी, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों का इस माह में भ्रमण करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान आगामी 22 जनवरी को खण्डवा एवं बुरहानपुर नगर निगम क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान विभिन्न निमार्ण कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान 13 जनवरी को उज्जैन, 15 को सागर व कटनी, 16 को सतना व सिंगरौली, 22 को खण्डवा व बुरहानपुर, 23 को रीवा, 26 जनवरी को जबलपुर, 27 को रतलाम व देवास, 30 जनवरी को ग्वालियर व मुरैना, 3 फरवरी को भोपाल एवं 5 फरवरी को छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर निमार्ण कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
No comments:
Post a Comment