AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 7 January 2021

बर्ड फ्लू रोग के संबंध में रेपिड रिस्पोंस टीम गठित

 बर्ड फ्लू रोग के संबंध में रेपिड रिस्पोंस टीम गठित

खण्डवा 7 जनवरी, 2021 - गत दिनों इंदौर में पक्षियों में एवियन इन्फ्लूएंजा रोग की पुष्टि पाए जाने के बाद खण्डवा जिले में इस रोग से निपटने के लिए रेपिड रिस्पोंस टीम का गठन किया गया है। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. राजू रावत ने बताया कि इस टीम में पशु चिकित्सकों व सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को शामिल किया गया है। जारी आदेश अनुसार खण्डवा विकासखण्ड के लिए गठित टीम में पशु चिकित्सक डॉ. अनीष कश्यप, डॉ. दिनेश पीपले, डॉ. नवीन तिवारी, डॉ. रेखा पटेरिया, और डॉ. सारिका चौहान के साथ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की टीम बनाई गई है। 

इसी तरह पंधाना विकासखण्ड के लिए गठित टीम में पशु चिकित्सक डॉ. कड़वा चौहान, डॉ. अनार सिंह धुर्वे, डॉ. सतीश शाक्य, डॉ. दीपक वास्कले, खालवा क्षेत्र के लिए डॉ. जगदम्बा माणिक, डॉ. हर्षित डाबर, डॉ. अंकुश किरण निरंजन, हरसूद क्षेत्र के लिए डॉ. दीपा चौहान, किल्लौद क्षेत्र में डॉ. श्वेता मानकर, पुनासा में डॉ. अनिल डाबर, डॉ. ज्योति भावरे, छैगांवमाखन क्षेत्र के लिए डॉ. नरेन्द्र कनारे के साथ साथ उन क्षेत्र के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की दल बनाए गए है। इन दलों के अधिकारी कर्मचारियों को एवियन इन्फ्लूएंजा 2015 के दिशा निर्देश अनुसार रोग नियंत्रण संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जारी आदेश में वन मण्डल अधिकारी को निर्देश दिए गए है कि वे वन विभाग के अमले को पशु चिकित्सा विभाग के अमले के सहयोग के लिए निर्देशित करें। 

No comments:

Post a Comment