AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 15 October 2020

जिला अस्पताल व ग्रामीण क्षेत्रों में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया

 जिला अस्पताल व ग्रामीण क्षेत्रों में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया

खण्डवा 15 अक्टूबर, 2020 - विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को हाथ धोने व स्वच्छता से रहने के महत्व के बारे में बताया गया। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय खंडवा में  सिविल सर्जन डॉक्टर ओ.पी जुगतावत की उपस्थिति में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाथ धोने के 6 चरणों को प्रैक्टिकल करके बताया गया। कार्यक्रम में  जिला चिकित्सालय के विभिन्न चिकित्सक व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ ओ.पी जुगतावत द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि देशभर में लोग कोविड-19 महामारी के प्रकोप से जूझ रहे हैं, ऐसी स्थिति में बचाव ही हमारा इलाज है। 

ग्रामीणों को हाथ धुलाई का महत्व बताया

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाथ धुलाई के महत्व के बारे में ग्रामीणों को बताया गया तथा हाथ धोने का प्रशिक्षण भी दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि गुरूवार को जिले के विभिन्न ग्रामों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने क्षेत्र में हाथ धुलाई के महत्व के बारे समझाया गया कि कोरोना से बचाव के लिए बार बार हाथ धोना चाहिए। उन्होंने बताया कि सांवखेड़ा, भगवानपुरा, सिहाड़ा सहित विभिन्न ग्रामों में इस तरह हाथ धुलाई दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

No comments:

Post a Comment