आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिलाई गई मतदान करने संबंधी शपथ
खण्डवा 15 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के तहत आगामी 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। मतदान से पूर्व मतदाताओं को ई वी एम मशीन के संचालन की प्रक्रिया के बारे में समझाया जा रहा है तथा मतदाताओं को 3 नवम्बर को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। मतदाता जागरूकता रथ प्रतिदिन मांधाता क्षेत्र के ग्रामों में जाकर मतदाताओं को ईव्हीएम संचालन की जानकारी दे रहा है। स्वीप शाखा के नोडल अधिकारी श्री नीलेश रघुवंशी ने बताया कि बुधवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें निर्देश दिए गए है वे अपने अपने क्षेत्र के गांव में अधिक से अधिक मतदाताओं को 3 नवम्बर को मतदान के लिए प्रेरित करे।

No comments:
Post a Comment