खाद्यान्न के उठाव, परिवहन व वितरण व्यवस्था की समीक्षा की कलेक्टर श्री द्विवेदी ने
खण्डवा 21 जुलाई, 2020 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने खाद्य विभाग, वेयर हाउस प्रबंधकों तथा नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्कूलों व छात्रावासों में मध्यान्ह भोजन के लिए खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन अवधि में स्कूलों में विद्यार्थियों को वितरित होने वाले खाद्यान्न की जानकारी की पुष्टि जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र के माध्यम से कराई जाये। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे भी मौजूद थीं। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला को निर्देश दिए कि पहुंचविहीन क्षेत्रों में उचित मूल्य की दुकानों पर वितरण के लिए खाद्यान्न, केरोसीन व शक्कर एडवांस में पहुंचायें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाला खाद्यान्न व केरोसीन संबंधित उचित मूल्य की दुकानों तक हर माह के अंतिम सप्ताह में पहुंचा दिया जाये, ताकि अगले माह के प्रथम सप्ताह में उचित मूल्य की दुकानों से उसका वितरण हो सके। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बैठक में निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के खाद्यान्न का 27 जुलाई तक हर हाल में परिवहन करायें तथा सभी खाद्य निरीक्षक इस परिवहन के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करे।
No comments:
Post a Comment