AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 11 June 2020

विधायक श्री वर्मा ने थर्मल स्केनर वितरित किए

विधायक श्री वर्मा ने थर्मल स्केनर वितरित किए 


खण्डवा 11 जून, 2020 - विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने अपनी विधायक निधि से खण्डवा के प्रमुख शासकीय कार्यालयों में उपयोग के लिए इन्फ्रारेड थर्मल स्केनर वितरित किए। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के साथ विभिन्न कार्यालयों के प्रतिनिधियों को ये थर्मल स्केनर प्रदान किए। विधायक श्री वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बड़े बड़े कार्यालयों में जहां आम नागरिकों का आवागमन बड़ी संख्या में होता हैं, वहां कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान के लिए थर्मल स्केनर आवश्यक है। इसलिए उन्होंने विधायक निधि से थर्मल स्केनर वितरित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में उन्होंने एसडीएम कार्यालय खण्डवा, जनपद पंचायत खण्डवा, नगर निगम, कलेक्ट्रेट, शिक्षा विभाग, पुलिस थाने, एस.एन. कॉलेज, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कन्या महाविद्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों के प्रतिनिधियों को थर्मल स्केनर प्रदान किए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय कार्यालयों में थर्मल स्केनर उपलब्ध कराने का निर्णय सराहनीय है, क्योंकि जिन कार्यालयों में अधिक संख्या में नागरिकों का आवागमन होता है, वहां कोरोना संदिग्ध व बुखार पीडि़त मरीजों को चिन्हित करने के लिए थर्मल स्केनर एक अच्छा साधन है। उन्होंने इसके लिए विधायक श्री वर्मा का आभार प्रकट किया। 

No comments:

Post a Comment