AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 5 June 2020

आँगनवाडी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कर रही हैं पोषण आहार वितरित

आँगनवाडी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कर रही हैं पोषण आहार वितरित

खण्डवा 5 जून, 2020 - राज्य शासन द्वारा अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को रोजगार देने के लिए जहाँ डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है, वहीं गर्भवती, धात्री माताओं और उनके छः माह से छः वर्ष तक के बच्चों का भी सर्वे कर पोषण आहार और दवाईयाँ बाँटने का कार्य शुरू किया गया है। महिला बाल विकास विभाग ने प्रदेश के सीमावर्ती जिलों सेे लौटी गर्भवती व धात्री महिलाओं और उनके छः माह से 6 वर्ष तक के बच्चों का सर्वे कर पोषण आहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। विभाग द्वारा इन महिलाओं और बच्चों को पोषण आहार, आयरन और जिंक की गोलियाँ सहित अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध किया जा रहा है। खण्डवा जिले में 967 गर्भवती व धात्री महिलाओं और 3553 बच्चों को पोषण आहार वितरित किया गया हैं।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा लॉकडाउन के दौरान भी बच्चों को सम्पूर्ण पोषण आहार मिलता रहे इसके लिए आँगनवाडी कार्यकर्ताएं आदिवासी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर पोषण आहार पहुँचा रही हैं। आँगनवाडी केन्द्र पर वितरित होने वाले गरम ताजे भोजन के स्थान पर स्व-सहायता समूहों के सहयोग से रेडी-टू-ईट पोषण आहार तैयार कराकर बच्चों के लिए घर-घर जाकर वितरित कर रही है। विभाग के इस नवाचार से जरूरतमंद बच्चों, किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को रेडी-टू-ईट के रूप में पौष्टिक सत्तू, लड्डू आदि दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment