मलेरिया संबंधी अंतर्विभागीय कार्यशाला 8 जून को कलेक्ट्रेट में
खण्डवा 5 जून, 2020 - राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आगामी 8 जून को अंतर्विभागीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनीषा जुनेजा ने बताया कि यह कार्यशाला कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को टी.एल. बैठक के बाद आयोजित की गई है। इस कार्यशाला में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसे रोगों पर नियंत्रण के लिए विस्तृत चर्चा की जायेगी।
No comments:
Post a Comment