भू अभिलेख संबंधी कार्यो के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
खण्डवा 7 जून, 2020 - एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे ने बताया कि भूमि का व्यपवर्तन हेतु मध्य प्रदेश शासन ने प्रक्रिया बेहद आसान कर दी है। आप mpbhulekh.gov.in इस वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी भूमि के व्यपवर्तन हेतु आवेदन कर सकते है। इसके लिए किसी विभाग के कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की राशि या प्रलोभन देने की जरूरत नही है। यदि विभाग के किसी कर्मचारी, अधिकारी द्वारा या बाहरी व्यक्ति द्वारा विभाग, अधिकारी के नाम से किसी प्रकार की मांग की जाती है तो आप सीधे अनुविभागीय अधिकारी से संपर्क कर सकते है। ध्यान रखें कि नियमानुसार घूस देंना या घूस लेना, दोनों अपराध है। ऐसा किया जाने पर विधिक कार्यवाही की जावेगी।
No comments:
Post a Comment