कोरोना जांच संबंधी 127 नए सेम्पल लिए गए
खण्डवा 7 जून, 2020 - मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि रविवार को संदिग्ध मरीजों के कोरोना जांच संबंधी कुल 127 नए सेम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत चौबीस घंटे में 2 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने पर उन्हें कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है। गत चौबीस घंटे में कुल 172 निगेटिव रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है।
No comments:
Post a Comment