खण्डवा शहर के 7 कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए
चिडि़या मैदान, रामेश्वर पुलिया, एन.व्ही.डी.ए. कॉलोनी, रविन्द्र नगर में थे ये कटेन्मेंट जोन
खण्डवा 9 जून, 2020 - गत दिनों खण्डवा शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के जिन 7 क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया था, अब इन क्षेत्रों के मरीजों के संक्रमण मुक्त होने जाने के बाद इन 7 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने जारी किए है। जारी आदेश अनुसार जो कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए है, उनमें रामेश्वर पुलिया, चिडि़या मैदान रेस्ट हाउस के पीछे जवाहरगंज, एन.व्ही.डी.ए. कॉलोनी, टपाल चाल ट्रैफिक थाने के सामने वाली गली, बंग्लादेश सूफी मर्चेट किराना दुकान के पास, गुलमोहर कॉलोनी एवं रविन्द्र नगर क्षेत्र शामिल है।
No comments:
Post a Comment