6 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये
खण्डवा 9 जून, 2020 - शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने खण्डवा में सिंघाड़ तलाई, टपालचाल, शुक्ला नगर, भगतसिंह चौक, मालीकुंआ एवं मांगू दादा गली हरीगंज क्षेत्र को कन्टेमेंट क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार कन्टेन्मेंट क्षेत्र के सर्विलेंस के लिए अधिकारियों का दल गठित किया गया है। जारी आदेश अनुसार इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों के लिए इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में एसडीएम खण्डवा श्री संजीव पाण्डेय तैनात रहेंगे। इनके साथ राजस्व अधिकारी, तहसीलदार श्री प्रताप कुमार आगास्या, पुलिस अधिकारी सीएसपी श्री ललित गठरे तथा नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट को भी तैनात किया गया है।
No comments:
Post a Comment