कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कन्टेनमेंट क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी
खण्डवा 9 अप्रैल, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने गुरूवार सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के साथ खण्डवा शहर के खड़कपुरा, खानशाहवली क्षेत्र का दौरा किया तथा खण्डवा में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से उनके निवास के आसपास घोषित कन्टेनमेंट क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की गई व्यवस्थाएं देखी और मौके पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों व स्वच्छता कर्मियों से चर्चा कर उनकी परेशानियां जानी और उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कन्टेनमेंट क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों व स्वच्छता कर्मियों को सावधानी एवं पूरी सुरक्षा के साथ कार्य करने की समझाइश दी, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment