AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 9 April 2020

खण्डवा में कोरोना के पॉजिटिव मरीज 5 हुए

खण्डवा में कोरोना के पॉजिटिव मरीज 5 हुए
1 मरीज स्थानीय, व 4 अन्य कर्नाटक के हैं, जो यहां मस्जिद में रुके थे

खण्डवा 9 अप्रैल, 2020 - खंडवा जिले में कोरोना वायरस के 5 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें से पहला मरीज 34 वर्ष का व्यक्ति है जिसे 3 दिन से बुखार था एवं उसके पिताजी 12 मार्च को जेद्दा से लौटे थे। मरीज की हालत अभी स्थिर है। इस मरीज को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुसार खण्डवा के जिला अस्पताल में बनाए गए कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि इस मरीज के अलावा खंडवा की मक्का मस्जिद में रुके हुए जमात के 17 में से 4 अन्य व्यक्ति भी पॉजिटिव पाए गए हैं । जबकि शेष अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव है। उन्होंने बताया कि सभी जमाती स्वस्थ हैं एवं कर्नाटक प्रदेश के रहने वाले हैं। इन सभी प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त होते ही इनके निवास एवं आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है,  एवं इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने सर्वे की कार्रवाई आज सुबह से टीम बनाकर प्रारंभ कर दी है। खंडवा में कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment