ई.व्ही.एम. से होंगे नगरीय निकाय एवं पंचायतों के चुनाव
खण्डवा 13 मार्च, 2020 - मध्यप्रेदश राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने नगरीय निकायों और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के पर्यवेक्षण के लिये नियुक्त प्रेक्षकों की कार्यशाला में कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतों के आम-चुनाव ई.व्ही.एम. से ही कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाना आयोग का पहला उद्देश्य है। श्री सिंह ने कहा कि मतदाता का नाम एक ही स्थान पर होना चाहिये। श्री बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक यह देखें की मतदाता सूची में दावे-आपत्तियों के लिये समुचित व्यवस्था की गई है कि नहीं, दावे-आपत्ति केन्द्र में बैनर लगवायें, दावे-आपत्ति केन्द्र नियमित रूप से खुलें। उन्होंने बताया कि वार्डों के परिसीमन के आधार पर प्रारूप मतदाता सूची बनाई गई है। प्रेक्षक 16 से 20 मार्च और 29 अप्रैल से 4 मई तक जिलों में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि नगरीय क्षेत्र में मतदाता संख्या 1000 से 1200 और ग्रामीण क्षेत्र में 500 से 700 पर मतदान केन्द्र बनाने का प्रावधान है।
No comments:
Post a Comment