AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 23 March 2020

कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए विभिन्न दल गठित

कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए विभिन्न दल गठित

खण्डवा 23 मार्च, 2020 - कोरोना वायरस कोविड-19 के संभावित प्रकोप से बचाव एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए जिले में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय हेल्थ रिस्पोन्स टीम का गठन किया गया है। इस टीम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत , आर.एम.ओ. डॉ. शक्ति सिंह राठौर एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिरूद्ध कौशल शामिल है। 
हॉस्पिटल सर्विलेंस टीम 
     इसके अलावा हॉस्पिटल सर्विलेंस टीम भी गठित की गई है, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रंजीत बडोले, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मोहरे, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. पंकज जैन एम.डी., चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद हरणे, ई.एन.टी. डॉ. अनुरूद्ध कौशल एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद ओनकर शामिल है। 
लेबोरेट्री सर्विलेंस टीम
      इसके साथ ही लेबोरेट्री सर्विलेंस टीम भी गठित की गई है, जिसमें पैथॉलॉजिस्ट डॉ. अतुल माने, लेब टैक्निशियन श्री विवेक प्रतापसिंह, लेब टैक्निशियन श्री वीरेन्द्र जुगतावत, माइक्रो बॉयोलॉजिस्ट डॉ. रमेश अग्रवाल, लेब टैक्निशियन श्री सुनिल खेते, लेब सहायक श्री जितेन्द्र वर्मा, माईक्रोबॉयोलॉजिस्ट डॉ. राकेश शिवहरे, लेब टैक्निशियन श्री पुरूषोत्तम लाड़, लेब टैक्निशियन श्री रामचन्द्र महाजन शामिल है। 
हेल्थ केयर ट्रेनिंग टीम
     इसके अलावा जो हेल्थ केयर ट्रेनिंग टीम गठित की गई है, उसमें एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा, डी.पी.एम. डॉ. शिवराजसिंह चौहान, डी.पी.एच.एन.ओ. श्रीमती अनिता शुक्ला, डी.सी.एम. श्री राहुल जायसवाल, ए.एस.ओ. श्री मेहबुत खान एवं हेल्थ एज्युकेटर श्री मनीष शर्मा शामिल है। 
एम्बूलेंस मेनेजमेंट टीम
      जिला स्तरीय एम्बूलेंस मेनेजमेंट टीम में स्वास्थ्य विभाग के डी.सी.एम. श्री राहुल जायसवाल के साथ साथ वाहन चालक श्री दिलीप नामदेव को शामिल किया गया है। यह टीम पैरामेडिकल स्टाफ के साथ आवश्यक उपकरण सहित 24 घंटे तैयार रहेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर एम्बूलेंस से मरीज को जिला अस्पताल लाने का कार्य करेगी। 

No comments:

Post a Comment