कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु मानव संसाधन प्रबंधन समिति गठित
खण्डवा 23 मार्च, 2020 - कोरोना वायरस कोविड-19 के संभावित प्रकोप से बचाव एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुये खण्डवा जिले में मानव संसाधन प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर कु. आरती सिंह, प्रबंधक जिला ई गवर्नेस श्री अनिल चंदेल एवं उपायुक्त नगर पालिका निगम श्री पी.के. सुमन को शामिल किया गया है। यह समिति कोविड-19 से निपटने के लिए जिले में आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करायेगी।
No comments:
Post a Comment