AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 13 March 2020

हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 323 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित,नकल के 2 प्रकरण बनाए गए

हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 323 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित,नकल के 2 प्रकरण बनाए गए 

खण्डवा 13 मार्च, 2020 - माध्यमिक षिक्षा मण्डल की इस वर्ष की हायर सेकेण्डरी परीक्षा के दौरान शुक्रवार को इतिहास, भौतिक शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व तथा गृह प्रबंध विषयों की परीक्षा सम्पन्न हुई। रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि आज सम्पन्न हुई हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए जिले के 84 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 11117 परीक्षार्थी दर्ज थे, उनमें से 10794 परीक्षार्थी उपस्थित व 323 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के दौरान नकल के 2 प्रकरण शासकीय कन्या उ.मा.वि. मूंदी में जिला स्तरीय उड़नदस्ते द्वारा बनाए गए। 

No comments:

Post a Comment