AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 10 March 2020

स्टूडेंट ट्रेकिंग से होगी विद्यार्थियों की डिग्री की उपयोगिता की पड़ताल

स्टूडेंट ट्रेकिंग से होगी विद्यार्थियों की डिग्री की उपयोगिता की पड़ताल

खण्डवा 10 मार्च, 2020 - उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत चयनित प्रदेष के 200 महाविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की ट्रेकिंग की जायेगी। विभाग द्वारा स्टूडेंट ट्रेकिंग के माध्यम से यह जानकारी संकलित करने की कोशिश की जा रही है कि डिग्रीधारक विद्यार्थियों की वर्तमान स्थिति क्या है और प्रदेश के विश्वविद्यालयों से मिली डिग्री की कितनी उपयोगिता है।
       परियोजना में चयनित सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देष दिए गए हैं कि वे 2019 में उत्तीर्ण स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए एलुमनी मीट का आयोजन करें। इस एलुमनी मीट में विद्यार्थियों से जानकारी ली जाए कि वे डिग्री लेने के बाद जीवन-यापन के लिए क्या कर रहे हैं। इसके लिए महाविद्यालयों को प्रति विद्यार्थी 50 रूपये खर्च करने का अधिकार दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने संबंधित महाविद्यालयों को 20 मार्च तक एलुमनी मीट आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment