AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 12 March 2020

कृषि विज्ञान केन्द्र में परियोजना प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

कृषि विज्ञान केन्द्र में परियोजना प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 12 मार्च, 2020 - नीति आयोग आकांक्षी जिला परियोजना अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सीपा संस्था द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र खंडवा में एक दिवसीय परियोजना प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2019-20 के कार्यों पर एवं वर्ष 2020-21 के कार्यों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही नीति आयोग के मुख्य बिंदुओं एवं चैंपियन ऑफ चेंज इंडिकेटर संबंधी जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए सुझाव एवं सुधार पर योजना बनाई गई। बैठक में उद्यानिकी विभाग से उप- संचालक उद्यानिकी श्री एम एस मुझाल्दा, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. डी. के. वाणी, पशुपालन विभाग से सहायक संचालक डॉ. एस के कुमुद, आत्मा परियोजना से डीपीडी किराडे , कृषि विभाग से कृषि विकास अधिकारी श्री ईश्वर वास्कले, ई नाम मंडी प्रभारी श्री प्रकाश पवार, मत्स्य पालन विभाग से श्री मनोज कावड़े, भू राजस्व विभाग से रमेश चंद्र दोगने, आदि के साथ आईटीसी से श्री निलेश पाटकर एवं सीपा संस्था से श्री विकेश कुमार, श्री लेखराम गुर्जर एवं श्री लखन पाटीदार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment