उड़न दस्ते द्वारा हाई स्कूल परीक्षा में नकल के 4 प्रकरण बनाए गए
खण्डवा 12 मार्च, 2020 - माध्यमिक षिक्षा मण्डल की इस वर्ष की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान जिले में गणित विषय की परीक्षा गुरूवार को सम्पन्न हुई। रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि आज सम्पन्न हुई हाई स्कूल परीक्षा के लिए जिले के 84 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 19018 परीक्षार्थी दर्ज थे, उनमें से 18266 परीक्षार्थी उपस्थित व 842 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के दौरान 4 नकल प्रकरण केन्द्र क्रमांक 561088 शासकीय आवासीय उ.मा.वि. आशापुर विकासखण्ड खालवा में जिला स्तरीय उड़नदस्ते द्वारा बनाए गए। इसी प्रकार दिव्यांग परीक्षार्थियों की भी हाई स्कूल गणित विषय की परीक्षा दोपहर की पाली में सम्पन्न हुई, जिसमें कुल दर्ज 2 परीक्षार्थियों में से सभी 2 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोपहर पाली में नकल प्रकरण की संख्या निरंक रही।
No comments:
Post a Comment