एक अपराधी जिला बदर व एक अपराधी से बंधपत्र भरवाने के आदेष
खण्डवा 10 फरवरी, 2020 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने पुलिस अधीक्षक की अनुषंसा पर 1 अपराधी के विरूद्ध जिला बदर करने की कार्यवाही की है तथा 1 अन्य अपराधी से बंधपत्र भरवाने की कार्यवाही के आदेष जारी किए है। जारी आदेष के अनुसार फैजल उर्फ फैजूल पिता सलीम निवासी रामेष्वर को अगले एक वर्ष के लिए न केवल खण्डवा जिले, साथ ही पड़ोस के बुरहानपुर, खरगोन, देवास , बैतूल, हरदा व इंदौर जिलों की सीमा मंे प्रवेष पर प्रतिबंध लगाया गया है, वे बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के इन जिलों में प्रवेष नहीं कर सकेगा।
इसके अलावा एक अन्य अपराधी मोहम्मद हुसैन पिता जग्गुषाह निवासी इमलीपुरा की आपराधिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक की अनुषंसा पर उसे इस आषय का बंध पत्र भरवाकर कर 3 दिवस में प्रस्तुत करने के आदेष जारी किये कि ‘‘भविष्य में वह किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं रहेगा।‘‘ आदेष जारी होने की तिथि से आगामी 1 वर्ष तक संबंधित अपराधी को प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को प्रातः 11 बजे थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना होगी।
No comments:
Post a Comment