मूंदी के किसान सम्मेलन में आज निर्माण कार्यो का होगा लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट व कृषि मंत्री श्री यादव भी रहेंगे मौजूद
खण्डवा 6 फरवरी, 2020 - जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत मंूदी में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों को फसल ऋण माफी संबंधी प्रमाण पत्र व सम्मान पत्र वितरित किए जायेंगे। इस अवसर पर उपमण्डी मूंदी का स्वतंत्र मण्डी के रूप में लोकार्पण भी होगा। इसके साथ ही लगभग डेढ़ दर्जन निर्माण कार्यो का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में प्रदेष के कृषि मंत्री श्री सचिन सुभाष यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेष के स्वास्थ्य मंत्री एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट करेंगे। इस दौरान नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरूण यादव के अलावा क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे भी विषिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से कृषि उपज मण्डी प्रागंण में आयोजित किया गया है।
इन निर्माण कार्यो को होगा शुभारंभ
कार्यक्रम में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया जायेगा। इनमें जनपद पंचायत पुनासा द्वारा निर्मित जलवा बुजुर्ग में 20 लाख रू. लागत से निर्मित सामुदायिक भवन , मोरघड़ी में 5 लाख रू. लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, 5 लाख रू. लागत से निर्मित मांगलिक भवन एवं 1 लाख रू. लागत के चबूतरे के निर्माण कार्य का लोकार्पण , दियानतपुरा में 10 लाख रू. लागत के मांगलिक भवन, चिकटीखाल में 9.90 लाख रू. लागत के मांगलिक भवन, केलवाखुर्द में 7.80 लाख रू. लागत के आंगनवाड़ी भवन एवं 2.13 लाख रू. लागत के प्राथमिक शाला भवन की बाउन्ड्रीवॉल के निर्माण कार्य का लोकार्पण होगा। इसके अलावा फिफरीमाल, गुलगांव रैयत व मोहद में 7.80- 7.80 लाख रू. लागत के आंगनवाड़ी भवन एवं 12.85 लाख रू. लागत के पंचायत भवन, अटूटखास में 180.88 लाख रू. लागत के रूपारेल नदी पर पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण भी होगा। साथ ही बिलाया में 27.72 लाख रू. लागत के गौषाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन , नगर परिषद मूंदी द्वारा निर्मित संत बुखारदास बाबा मंदिर परिक्षेत्र में 2.24 लाख रू. लागत के टीनषेड निर्माण कार्य का लोकार्पण, वार्ड क्रमांक 3 में 6.33 लाख रू. लागत से निर्मित बावडि़या रोड से मदरसा तक सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 एवं 10 मे पीपल चौक चौराहे तक 4.72 लाख रू. लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 10 में 51 लाख रू. लागत का सी.सी. रोड एवं वार्ड क्रमांक 14 में 2.93 लाख रू. लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण भी होगा। इसके साथ ही नगर परिषद मांधाता द्वारा निर्मित कराये गए 17.39 लाख रू. लागत से ओंकारेष्वर सामुदायिक भवन , 12.56 लाख रू. लागत के ओंकारेष्वर मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर एवं 6.63 लाख रू. लागत के फिकल स्लज ट्रीटमेंट सेंटर का लोकार्पण भी कार्यक्रम में मंत्रीगण द्वारा किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment