AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 11 February 2020

‘‘जनसुनवाई‘‘ में दिव्यांगों की मुराद पूरी हुई

खुषियों की दास्ताँ

‘‘जनसुनवाई‘‘ में दिव्यांगों की मुराद पूरी हुई
दिव्यांग बासित अली को मिली व्हील चेयर और लल्लू को मिली बैसाखी 

खण्डवा 11 फरवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिले के नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिए। जनसुनवाई में दिव्यांग बासित अली पिता जावेद अली निवासी गुलषन नगर ने कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल से ट्रायसाइकिल की मांग की और कहा कि इसके बिना उसे काफी परेषानी होती है, जिस पर उन्होंने प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय डॉ. आरती सिंह को बासित अली के लिए ट्रायसाइकिल की व्यवस्था करने के निर्देष दिए। इसके अलावा जनसुनवाई में ही खालवा विकासखण्ड के ग्राम मोहन्याभाम निवासी लल्लू सिंह पंवार पिता लखन सिंह पंवार ने कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल से बैषाखी के लिए अनुरोध किया, ताकि वह उसके सहारे चल फिर सके, जिस पर उन्होंने प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय डॉ. आरती सिंह को लल्लू सिंह के लिए बैषाखी की व्यवस्था करने के निर्देष दिए। कुछ ही देर बाद लल्लू सिंह व बासित अली की मुराद पूरी हो गई। डॉ. आरती सिंह ने बताया कि बासित अली को व्हील चेयर व लल्लू सिंह को बैसाखी आज ही उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद दोनों दिव्यांग खुषी खुषी अपने घर गए।
माया पढ़ेगी हॉस्टल में और उसे मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल भी मिलेगी
      इसके अलावा ग्राम गोहाडी की माया बाई ने कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल को आवेदन देकर बताया कि उसके पिता माता व वह स्वयं तीनों विकलांग है तथा चल फिर नही सकते , विकलांगता के कारण उसका स्कूल जाना भी छूट गया है। जिस पर उन्होंने माया बाई को किसी शासकीय छात्रावास में प्रवेष दिलाकर पढ़ाई जारी रखने के लिए सहायक आयुक्त श्री नीलेष रघुवंषी को निर्देष दिए। साथ ही उन्होंने आबकारी अधिकारी को माया बाई के लिए मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल की व्यवस्था करने के लिए भी कहा।
जनसुनवाई में ही पुनासा विकासखण्ड के ग्राम जामल्याकलां निवासी मनोहर सिंह भिलाला ने कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल को आवेदन देकर अनुरोध किया कि कपिल धारा कूप योजना के तहत उसे अंतिम किष्त का भुगतान नही हुआ है, जिस पर उन्होंने जनपद सीईओ पुनासा को हितग्राही द्वारा किए गए कार्य की प्रगति के आधार पर किष्त का भुगतान करने के निर्देष दिए। खालवा विकासखण्ड के ग्राम मानपुरा निवासी केंडे पिता लोकान कोरकू ने बताया कि वह विकलांग है तथा उसे इंदिरा आवास कुटीर की किष्त अभी तक नही मिली है, जिससे उसका मकान अधूरा ही पड़ा है। बैंक ऑफ इंडिया खारकलां शाख द्वारा किष्त का भुगतान नही किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने लीड बैंक अधिकारी व जनपद सीईओ खालवा को हितग्राही का भुगतान कराने के निर्देष दिए।
  ग्राम गुडीखेडा निवासी राकेष पिता कमल सिंह राजपूत ने कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल को अपने खेत का रास्ता खुलवाने के लिए आवेदन दिया और बताया कि उसके खेत के रास्ते पर अन्य ग्रामीण ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने एसडीएम पंधाना को रास्ता खुलवाने के निर्देष दिए। ग्राम कोदवार  के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल को आवेदन देकर गांव में पंचायत के सरपंच व सचिव द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की जांच की मांग की , जिस पर उन्होंने जनपद के सीईओ व एसडीएम को कार्यवाही के निर्देष दिए। जनसुनवाई में ग्राम गुडीखेडा निवासी उषा बाई लोधी ने कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल को आवेदन देकर बताया कि वह अत्यंत गरीब है और उसे रियायती दर पर खाद्यान्न के लिए पीला राषन कार्ड दिलवाया जाये, जिस पर उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की पात्रता के आधार पर पात्रता पर्ची दिलाने के निर्देष दिए। खालवा के ग्राम लखनपुरबंदी निवासी रामबाई पति षिवराम ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है तथा वह अत्यंत गरीब है तथा परिवार के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग उसने की। जिस पर कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जनपद के सीईओ को रामबाई की मदद करने के निर्देष दिए।

No comments:

Post a Comment