खालवा विकासखण्ड में आयोजित हुए स्वास्थ्य षिविर
खण्डवा 11 फरवरी, 2020 - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा रोषन कुमार सिंह के निर्देषन मे विकासखण्ड खालवा मंे वनांचलो मे सेक्टर स्तर पर 9 स्वास्थ्य षिविरों का आयोजन 12 जनवरी से 9 फरवरी तक किया गया। स्वास्थ्य षिविर में बाल्यकालीन कुपोषण, गंभीर कुपोषण की स्क्रीनिंग अंतर्निहित कारणो जैसे कॉर्डिएक डिसीस एवं कंजीनाईटल डिसीस एवं बाल्यकालीन क्षय रोग की पहचान, उपचार एवं एनआरसी एवं चिकित्सालय मे भर्ती की कार्यवाही की जा रही है, बच्चांे मंे सिकल सेल एनीमिया व अन्य आवष्यक जांच, हाईरिस्क गर्भवती माताओं की जांच एवं उपचार किया जा रहा है।
षिविर विकासखंड खालवा में खालवा, आषापुर, देवलीखुर्द, सुंदरदेव, सेंधववाल, गुलाई, रोषनी एवं गोलखेड़ा मे आयोजित किये जा चुके है। षिविर में कुल 1523 मरीजो की जंाच एवं उपचार किया गया जिसमंे अतिकुपोषित बच्चे 107, मध्यम 425 एवं 108 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं जांच की गई । इसके अलावा 7 गंभीर एनीमिक बच्चे चिन्हांकित किये गये जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया एवं 49 कुपोषित बच्चों को खालवा व रोषनी एनआरसी में भर्ती किया गया। अन्य बीमारी वाले मरीजो की जंाच कर उपचार किया गया। षिविर मे डॉ.शैलेन्द्र कटारिया बीएमओ, डॉ. दीपक पंचोरे, डॉ. नितिन कपूर, डॉ. राकेष खेड़ेकर, डॉ. प्रगति केसरवानी, डॉ. रामलखन प्रजापति, डॉ. शैलेन्द्र राठौर एवं डॉ. शीतल मिश्रा, सीडीपीओ कुमारी हिमानी राठौर के साथ आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। षिविरों में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।
No comments:
Post a Comment