‘‘आपकी सरकार आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम के तहत
अधिकारियों ने घाटाखेड़ी व नानखेड़ा के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
खण्डवा 14 फरवरी, 2020 - ‘‘आपकी सरकार आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने पंधाना विकासखण्ड के ग्राम घाटाखेड़ी व नानखेड़ा का दौरा कर वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. षिवदयाल सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुषरे, एसडीएम पंधाना श्री राहुल गुप्ता व कांग्रेस नेत्री श्रीमती छाया मोरे, सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने नानखेड़ा ग्राम का भ्रमण कर वहां संचालित प्राथमिक शाला, माध्यमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्र, सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उपस्थित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि, खाद्य, पशु चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला बाल विकास विभाग के जिला व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारीगण मौजूद थे।
इन ग्रामीणों को दी गई मदद
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल व अन्य अतिथियों ने घाटाखेड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान विभिन्न हितग्राहियों को कल्याणी पेंषन, अनुग्रह सहायता योजना व लाड़ली लक्ष्मी योजना से संबंधित प्रमाण पत्र भी वितरित किए। जिन हितग्राहियों को कल्याणी पेंषन की पहली किष्त वितरित की गई है, उसमें प्रेेमलता बाई पति रायसिंह तथा मीरा बाई पति दयाराम शामिल है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत ज्योति पति राजू को आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रवीण गंगाराम तथा बसंती बाई मांगीलाल को भू अधिकार ऋण पुस्तिका भी कार्यक्रम में प्रदान की गई। कार्यक्रम में दो बालिकाओं षिवानी व हेमलता को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
नानखेड़ा स्कूल के बच्चों से कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने पूछे सवाल
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने नानखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से पर्यावरण विज्ञान संबंधी प्रष्न पूछे और उन्हें समझाइष दी कि मन लगाकर पढ़े तथा जो भी जिज्ञासा हो अपने षिक्षक से अवष्य पूछे। उन्होंने नानखेड़ा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया। नानखेड़ा में भी ग्रामीणों को अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर योजना का लाभ लेने की अपील की।
पंधाना उत्कृष्ट विद्यालय के विकास के लिए सवा करोड़ रूपये हुए स्वीकृत
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि घाटाखेड़ी पहुंच मार्ग की हालत काफी खराब है इसकी रिपेयरिंग के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबंधक को निर्देषित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मार्ग के पुनर्निर्माण की स्वीकृती भी प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि एनएचडीसी के सीएसआर फण्ड से पंधाना के उत्कृष्ट विद्यालय के उन्नयन के लिए 1.26 करोड़ रू. स्वीकृत हो गए है, शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को गर्भावस्था के प्रारंभ में ही आंगनवाड़ी या निकटतम अस्पताल में अपना पंजीयन अवष्य कराना चाहिए, ताकि शुरू से ही गर्भस्थ षिषु व गर्भवती महिला की जांच नियमित रूप से हो सके एवं प्रसव के दौरान कोई परेषानी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं व चने के उपार्जन के लिए अपना पंजीयन निकटतम पंजीयन केन्द्र में जाकर अभी से करा लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने शासकीय योजनाओं के पंजीयन के समय अपने बैंक खाते व आधार नम्बर की सही सही जानकारी अंकित करने की सलाह ग्रामीणों को दी, ताकि अनुदान राषि उनके खाते में आ सके।
ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज प्राप्त आवेदनों का निराकरण आज ही किया जाये। श्रीमती छाया मोरे ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव में ही ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम प्रारंभ किया है, जिससे अब ग्रामीणों को कार्यालय के चक्कर नही लगाने पड़ते है, बल्कि उनके गांव में ही उनकी समस्याएं हल हो जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना , प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में बताया। उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने ग्रामीणों को फसल ऋण माफी व किसान सम्मान निधि योजना के बारे में भी बताया। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला ने किसानों से गेहूं व चने की फसलों का पंजीयन कराने की अपील की।
No comments:
Post a Comment