AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 February 2020

अनियमितता पाए जाने पर एक फर्म का बीज लायसेंस निरस्त

अनियमितता पाए जाने पर एक फर्म का बीज लायसेंस निरस्त

खण्डवा 13 फरवरी, 2020 - उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि बुधवार को जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा मेसर्स राठौर कृषि सेवा केन्द्र मूंदी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में स्त्रोत प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। स्टॉक पंजी अपूर्ण पाई गई, मूल्य सूची एवं स्टॉक बोर्ड प्रदर्षित नही किया गय तथा मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत नही किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण दल के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं अनुषंसा के आधार पर विक्रेता द्वारा बीज नियंत्रण आदेष 1983 का उल्लंघन करने पर मेसर्स राठौर कृषि सेवा केन्द्र मूंदी का बीज लायसेंस निरस्त कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment