AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 February 2020

राजस्व वसूली समय पर न करने वाले राजस्व अधिकारियों का रूकेगा वेतन

राजस्व वसूली समय पर न करने वाले राजस्व अधिकारियों का रूकेगा वेतन
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देष

खण्डवा 13 फरवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में निर्देष दिए कि सभी राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र में बड़े बकायादार चिन्हित करें तथा वसूली की कार्यवाही सख्ती से करें। उन्होंने कहा कि जो बकायादार राजस्व वह बैंकों का बाकी बकाया कर्ज जमा न करे उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की जाये। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने कहा कि लंबित राजस्व वसूली के बाद ही राजस्व अधिकारियों का इस माह का वेतन आहरित किया जायेगा। बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि उनके क्षेत्र में गेहूं व चना उपार्जन के लिए बनाए गए पंजीयन एवं उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण के दौरान निरीक्षण करें तथा वहां किसानों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लें। व्यवस्थाओं में जो कमी पाए जाये उनकी पूर्ति के लिए संबंधित जिला अधिकारी को बतायें। 

No comments:

Post a Comment