मिशन इन्द्रधनुष के तृतीय चरण में 585 बच्चों व 177 गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण
मिशन इन्द्रधनुष अभियान का चतुर्थ चरण 2 से 12 मार्च तक
खण्डवा 14 फरवरी, 2020 - मिशन इन्द्रधनुष अभियान-2 के तृतीय चरण 3 फरवरी से 13 फरवरी 2020 तक आयोजित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस दौरान जिले में जन्म से 2 वर्ष तक के छूटे हुए 585 बच्चे व 177 गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने जानकारी दी कि मिशन इन्द्रधनुष अभियान-2 का चतुर्थ चरण 2 से 12 मार्च 2020 तक आयोजित होगा। आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर लिस्ट तैयार की गई। इस अभियान में कोई भी बच्चा छूटे नहीं इसलिए सूक्ष्म कार्ययोजना ग्रामवार बनाई गयी है, जिसमें मजरे टोले, ईट, भट्टे, वनग्राम टांडा-फालिया, निर्माण स्थल सम्मिलित किये गये है। डॉ. अनिल तंतवार ने टीकाकरण करवाने से बच्चों में इन बीमारियों टी.बी., पोलियो, हैपेटाईटिस-बी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटेनस, निमोनिया मेनिन्जाईटिस, एच-इन्फ्लूएन्जी-बी , रतोंधी, खसरा व रूबेला जैसे 11 जानलेवा से बचाता है। उन्होंने बच्चों के माता-पिता व उनके परिजनों से अपने बच्चों को समय पर टीके लगवाने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment