ताइक्वांडो एवं कुश्ती के प्रषिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया 10 फरवरी को
खण्डवा 5 फरवरी, 2020 - भारतीय खेल प्राधिकरण खेल प्रशिक्षण केंद्र खंडवा में कुश्ती एवं ताइक्वांडो खेलों में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया 10 फरवरी को गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम एवं पीडब्ल्यूडी हॉल सिविल लाइन में सम्पन्न होगी। इस प्रवेश प्रक्रिया में 11 से 18 साल की उम्र के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते है। इच्छुक खिलाड़ी इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, के साथ 10 फरवरी को प्रातः 9 बजे गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में उपस्थित हो सकते है। इस चयन प्रक्रिया में खिलाडि़यों का शारीरिक एवं संबंधित खेल के बारे में परीक्षण किया जाएगा। इस परीक्षण में 30 मीटर की दौड़, लंबी कूद, गोला फेक, वर्टिकल जंप, सहित विभिन्न परीक्षाएं ली जाएंगी। इस चयन प्रक्रिया के लिए एक समिति गठित की गई है। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रभारी श्री सोमेश्वर राव ने बताया कि चयनित समिति में जिला खेल अधिकारी रुचि मिश्रा, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रभारी श्री सोमेश्वर राव, ताइक्वांडो एवं कुश्ती संघ के पदाधिकारी के साथ साथ संबंधित खेल के प्रशिक्षक भी रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल प्रशिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment