शिक्षा विभाग के लंबित पेंषन प्रकरणों का किया गया निराकरण
खण्डवा 7 जनवरी, 2020 - षिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंषन प्रकरणों का निराकरण न होने की षिकायतें पिछले कुछ समय से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही थी, जिसके आधार पर कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने जिला पेंषन अधिकारी श्री आर.एस. गवली को लंबित पेंषन प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के लिए विषेष षिविर आयोजित करने के निर्देष दिए।
जिला पेंषन अधिकारी श्री आर.एस. गवली ने बताया कि सोमवार को अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिघांड़े के निर्देषन में आयोजित पेंषन प्रकरण निराकरण षिविर में 16 पेंषन प्रकरणों का निराकरण कर सभी पेंषनरों को पेंषन भुगतान आदेष भी जारी कर दिए गए है। श्री गवली ने बताया कि पेंषन प्रकरणों के अलावा 5 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अन्य दावों का भी निराकरण किया गया है।
No comments:
Post a Comment