AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 17 January 2020

पल्स पोलियो अभियान संबंधी जनजागृति रैली आज

पल्स पोलियो अभियान संबंधी जनजागृति रैली आज

खण्डवा 17 जनवरी, 2020 - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी को आयोजित किया जायेगा। इस अभियान में जन्म से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि अभियान की जागरूकता के लिए 18 जनवरी को प्रातः 9ः30 बजे से जिला चिकित्सालय परिसर से रैली आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि रैली में नर्सिंग छात्रायें, स्वास्थ्य व आशा कार्यकर्ता तथा विभागीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहेंगे। यह रैली नगर निगम चौराहा, घंटाघर चौक, बॉम्बे बाजार, बस स्टेण्ड, मछली बाजार, जलेबी चौक से होती हुई जिला अस्पताल परिसर में सम्पन्न होगी।

No comments:

Post a Comment