AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 7 January 2020

19 जनवरी को 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा

19 जनवरी को 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा 

खण्डवा 7 जनवरी, 2020 - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 19 जनवरी को 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाई जावेगी। इसके लिये जिले में सूक्ष्म कार्य योजना बनाई गई, जिसमंे मंजरे टोले, ईट भट्टे, निर्माण स्थल वनग्राम, हाई रिस्क एरिया को चिन्हांकित किये गये है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान 5 वर्ष तक के 1 लाख 51 हजार 724 बच्चों को 19 जनवरी प्रातः 8 बजे से 1546 टीकाकरण बूथ पर दवाई पिलाई जावेगी। छूटे हुए बच्चांे को 20 व 21 जनवरी को आंगनवाड़ी, आषा और स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता द्वारा घर-घर जाकर दवाई पिलाई जावेगी इसके लिए वैक्सीनेटर 3080, सुपरवाईजर 174, मोबाईल टीम 38, ट्रॉजिट टीम 42  भी बनाई गई । पल्स पोलियो अभियान को सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने के लिए आषा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सुपरवाईजरो को प्रषिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही आषा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता व्दारा अभी से पल्स पोलियो की जानकारी आमजनों मे दी जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवाई से छूटने न पाये।  

No comments:

Post a Comment