AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 June 2019

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल आज अधिकारियों की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करेंगी

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल आज अधिकारियों की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करेंगी

खण्डवा 3 जून, 2019 - जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल मंगलवार को प्रातः 9ः30 बजे से अधिकारियों की बैठक लेंगी तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों से चर्चा कर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी। प्रातः 11 बजे से कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी। शाम 4 बजे से कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण व राजस्व वसूली की समीक्षा भी करेंगी। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल मंगलवार को मीडिया प्रतिनिधियों से अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में चर्चा करेंगी।

No comments:

Post a Comment