AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 18 June 2019

दस्तक अभियान के तहत घर-घर दस्तक देकर 24561 बच्चों की जाँच की गई


दस्तक अभियान के तहत घर-घर दस्तक देकर 24561 बच्चों की जाँच की गई

खण्डवा 18 जून, 2019 - दस्तक अभियान’ का प्रथम चरण गत 10 जून से शुरू हुआ था, जो 20 जुलाई  तक चलेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार द्वारा बताया गया किं गत 7 दिनों में जिले के 24561 बच्चों के स्वास्थ्य की जॉंच  दस्तक दलों द्वारा घर-घर जाकर की गई। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिले में 222 दस्तक दल बनाये गये है इन दलों में आंगनवाड़ी, आशा, और स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर दस्तक देकर बच्चों में प्रमुख बाल्याकालीन बीमारियां की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान कर उनका उपचार किया जा रहा है। साथ ही परिवार सदस्यों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान दस्त व निमोनिया रोग से पीडि़त बच्चों की पहचान कर उनका उपचार कराया जा रहा है। ओ.आर.एस. और जिंक दवाई भी दी जा रही है और ओ.आर.एस. का घोल बनाने की विधि को भी बताया जा रहा है। डॉक्टर तंतवार ने बताया कि 5 वर्ष तक के बच्चों में खून की कमी की जांच कर, गंभीर खून की कमी वाले चिन्हित बच्चों को जिला अस्पताल में रैफर कर उनका उपचार किया जा रहा है। दल के माध्यम से कुपोषित बच्चों की जांच कर गंभीर कुपोषित बच्चों को बाल शक्ति केन्द्र में भर्ती करवाकर उनका उपचार किया जा रहा है। 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी पिलाई जा रही है और धात्री व गर्भवती महिलाओं को शिशु को स्तनपान सबंधी उचित समझाईस भी दी जा रही है। साथ ही एन.आर.सी. से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग एवं फॉलो-अप को प्रोत्साहन, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों की पहचान की जा रही है। टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण भी किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment