वर्षाकाल के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
खण्डवा 18 जून, 2019 - राज्य शासन द्वारा मानसून अवधि में वर्षा संबंधी गतिविधियों की निरन्तर निगरानी के लिये 15 जून से 30 सितम्बर तक राहत आयुक्त कार्यालय, अरेरा हिल्स, भोपाल में राज्य-स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है। अति वर्षा के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि न हो, इसकी निगरानी के लिए सभी जिलों में जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं। प्रदेश में किसी भी स्थान से जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही किये जाने के लिए राज्य आपदा मोचन बल तथा जिला होमगार्ड बल की मदद ली जायेगी।
बड़े जलाशयों में पानी के बढ़ते स्तर पर जल संसाधन विभाग द्वारा निरन्तर निगरानी रखी जायेगी। जलाशयों गेट खोले जाने की स्थिति में पूर्व सूचना संबंधित जिले को दी जायेगी, जिससे अगर समय पूर्व लोगों को वहाँ शिफ्ट करना आवश्यक हो, तो उन्हें वहाँ से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा सके। जल संसाधन विभाग तथा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं। राज्य स्तर पर मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून अवधि के दौरा लगातार वर्षा की पूर्व सूचना जारी करने की व्यवस्था की है। सभी जिला कलेक्टर को ईमेल व वॉटसअप गु्रप के माध्यम से निरन्तर सूचित किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि राजस्व विभाग का राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष राहत भवन में स्थापित किया गया है, जिसकी प्रभारी उप राहत आयुक्त श्री रंजना पाटने है। यहां का दूरभाष क्रमांक 0755-2441419 है। होमगार्ड का राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष होमगार्ड मुख्यालय में स्थापित किया गया है, जिसके प्रभारी श्री सुनील मिश्रा जिला कमाडेंट को बनाया गया है। यहां का दूरभाष क्रमांक 0755-4926893 है। जल संसाधन विभाग का राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्टेट डेटा, सेंटर जल संसाधन विभाग, कोलार गेस्ट हाउस के पास कोलार तिराहा भोपाल में स्थापित किया गया है। यहां का दूरभाष क्रमांक 0755-2420905 है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष नर्मदा भवन में बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0755-2526236 व 2677598 है। इसी तरह मौसम विभाग का राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष अरेरा हिल्स स्थित मौसम केन्द्र में बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0755-2551496 है।
No comments:
Post a Comment